जी हा कुछ दिनों से एक नया मुद्दा मिल गया है लोगो को संजय लीला भंसाली की फ़िल्म" पद्मावती" लोगो की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जहा एक ओर राजस्थान और अन्य शहरों में इस फ़िल्म को लेकर आंदोलन देखने को मिल रहा है राजपूतो की ओर से की उनका कहना है कि फ़िल्म में राजपूतो की भावनाओ को ठेस पहुंचाई गई है पद्मावती महारानी के इतिहास को लेकर गलत दृश्य दिखाए गए है , वही दूसरी तरफ मीडिया जगत के बड़े बड़े पत्रकार और बॉलीवुड के अभिनेताओ का फ़िल्म को समर्थन मिल रहा है !
राजस्थान में फ़िल्म को लेकर चल रहे आन्दोलन व विवाद में अब महिला वर्ग भी शामिल हो रहा है। करणी सेना आंदोलन कर रही है। शहरो में नुकसान किया जा रहा है , इसी बीच करणी सेना के बयान आते है कि संजय लीला भंसाली का गला काटने वाले को 5 करोड़ इनाम, दीपिका को लेकर बयान की नाक काट देंगे , बीजेपी की तरफ से फ़िल्म में रोक लगा दी जाती है, जनता के साथ राजनीति भी हमेशा बीच मे आती है !
मैने एक न्यूज चेंनल mirror now ओर साथ ही aaj tak में देखा कि एक सवाल किया गया नेताओ से की जब महिलाओ के साथ कुछ होता है या गलत घटना घटती है तब ये पार्टिया औऱ जनता सड़को में नही आती न आंदोलन करती है , और एक फ़िल्म को लेकर इतना कुछ दीपिका को लेकर गलत शब्द का प्रयोग औऱ बयान ! ये हो क्या रहा है देश मे एक फ़िल्म को फ़िल्म के तौर पर ले न कि राजनीति करे!
फ़िल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फ़िल्म में इतिहास को गलत बताया है, इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, जिनको रानी पद्मावती अलाउदीन खिलजी का इतिहास नही पता वो लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे है , राजनीति कर रहे है ! में उन लोग से यही कहना चाहूंगा कि पहले भी पद्मनी जैसी फ़िल्म बनी है, और पद्मावती रानी के ऊपर फिल्मे बनाई गई है पहले तो कुछ नही हुआ फिर अब क्यों ?
रजत शर्मा जी का मैने शो देखा पद्मावती के लिए aajkibat special उस शो में बड़े बड़े पत्रकार और बड़े बड़े लोगो ने यही कहा फ़िल्म को देखने के बाद कि संजय लीला भंसाली ने एक भी ऐसा दृश्य नही डाला फ़िल्म में जिससे राजपूतो के इतिहास या रानी पद्मावती के इतिहास को गलत बताया हो, बल्कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह , शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की हैं !
करणी सेना और जो लोग फ़िल्म को लेकर गलत सवाल उठा रहे है उन लोगो को एक बार फ़िल्म देखनी चाहिए, रजत शर्मा जी का भी यहीं कहना है कि करणी सेना के 4 5 सदस्य को लगता है कि गलत दिखया गया है तो वो फ़िल्म देखे साथ मे, न कि देश मे आंदोलन जैसे गलत हालात या नुकसान करना चाहिये, में भी एक राजपूत हु इतना कहूंगा फिल्मे जोड़ने के लिए बनाई जाती है समाज मे ज्ञान के लिए न कि तोड़ने के लिए ! फिल्मो को फिल्मो की तरह ले न कि उस पर राजीनतिक टिप्पणी करे ! 🙏
No comments:
Post a Comment